फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Responsibility of NSS volunteers to work in the interest of society

Mahendragarh-Narnaul News: समाज हित में काम करना एनएसएस स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी

Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of NSS volunteers to work in the interest of society
फोटो संख्या:60- स्वयंसेवकों को संबोधित करते राहुल वर्मा--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि)में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना वार्षिक शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों और समाज में किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की और 58 ने दांत जांच शिविर के दूसरे दिन जांच करवाई।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य अतिथि राहुल वर्मा ने कहा कि स्वयंसेवक का मुख्य उद्देश्य केवल समाज के लिए कार्य करना होना चाहिए। उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागकर समाज के उत्थान में योगदान देने की प्रेरणा दी। एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुकेश उपाध्याय, डाॅ. युधवीर और डाॅ. नीलम भी उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक नृत्य प्रस्तुत किए। शिविर के अंतर्गत विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या जिंदल ने स्वयंसेवकों सहित अन्य प्रतिभागियों को ओरल हाइजिन पर व्याख्यान देते हुए दांत और मुंह की स्वच्छता के महत्त्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed