फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Resolve grievances from the grievance redressal camp as far as possible: SDM Yogesh Saini

समाधान शिविर की शिकायतों का यथासंभव करें निपटारा : एसडीएम योगेश सैनी

Tue, 16 Jun 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Resolve grievances from the grievance redressal camp as far as possible: SDM Yogesh Saini
फोटो संख्या:56- लघु स​चिवालय महेंद्रगढ़ में आमजन की समस्या सुनते एसडीएम योगेश सैनी--स्रोत- एपीआ
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय कोर्ट रूम में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हो रही हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की सरकार की ओर से निरंतर निगरानी की जा रही है व सप्ताह के हर शुक्रवार को इन शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ अजय कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी ममता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed