{"_id":"62c32b5d541a7b793c0d111f","slug":"residents-in-trouble-due-to-sewer-overflow-narnol-news-rtk6514219106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो होने से शहरवासी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो होने से शहरवासी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। पिछले तीन चार दिनों में शहर के अंदर 100 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की पोल खुल रही है। विभाग की ओर से मानसून को ध्यान में रखकर कोई तैयारी नहीं की गई। इस वजह से शहर के बहुत से स्थानों पर आज सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। दो वर्षों से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सीवर साफ करने की मशीन खराब पड़ी है।
सोमवार को मोहल्ला चांदुुवाड़ा, मिश्रवाड़ा, भृगुवंशी, महेंद्रगढ़ रोड का जायजा लिया गया। इन स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो मिले तथा बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। बदबूदार पानी रोड पर बह रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम विंडों तथा प्रशासन को बार-बार शिकायत दिए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सीएम विंडों में शिकायत दिए जाने के आठ दिन बाद शिकायतकर्ता के पास सफाई कराने का मैसेज आ गया, लेकिन वहां पर एक बार भी सफाई नहीं हो पाई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सीवर साफ करने की मशीन दो वर्षों से खराब पड़ी है। जब सीवर का ज्यादा दबाव होता है तब ही महेंद्रगढ़ से मशीन मंगवाई जाती है। मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी मुकेश ने बताया कि सीवर की समस्या काफी दिनों से है। थोड़ी सी बारिश होने पर ओवरफ्लो हो जाते हैं। प्रशासन की ओर मानसून को देखकर सफाई बिल्कुल नहीं की गई। सुबह के समय भी पानी अधिक आने से सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि धर्मशाला से लेकर उनकी दुकान तक सीवर के बीच का बहुत अधिक डिस्टेंस है। इससे पानी आगे तक नहीं पहुंच पाता। बीच में एक होद बनाने की आवश्यकता थी, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से नहीं बनाई जा रही। भृगुवंशी चौक पर इलेक्ट्रिक दुकानदार संदीप ने बताया कि उसकी भृगुवंशी चौक पर बिजली की दुकान है। चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से पानी भरा रहता है। पुरानी कचेहरी होकर बाजार जाने का मुख्य रास्ता है। इस रास्ते पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। जरा सी बारिश होते ही सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। मानसून से पहले प्रशासन की कोई तैयारी नहीं रही। एक बार भी सीवर की सफाई नहीं की। अब प्रतिदिन यहां पानी भरा रहता है। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
-------------------------------------
इंसेट
नहीं हुई सफाई, सफाई किए जाने का आया मैसेज
मोहल्ला चांदुवाड़ा में दुकानदार राजेश ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से यहां पर सीवर ओवरफ्लो होता आ रहा है। प्रशासन की ओर से इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। पखवाड़े में कर्मचारी एक-दो बार सफाई कर जाते हैं, लेकिन दूसरे दिन ही यह ओवरफ्लो हो जाता है। उन्होंने बताया कि वह सीएम विंडों पर तीन बार शिकायत कर चुके हैं। एक शिकायत 10 जून को की थी। 18 जून को सफाई करवा दिए जाने का मैसेज भी आ गया, लेकिन मौके पर सफाई एक बार भी नहीं हुई। सीएम विंडों के बाद उनकी उम्मीद टूट गई है। अब इससे आगे कहां जाएं।
विज्ञापन
बाक्स:
मशीन आने के बाद करवाएंगे सफाई
मोहल्ला मिश्रवाड़ा में टेलर दलीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जलनिकासी नहीं होने की वजह से सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। पानी से इतनी बदबू उठती है कि खड़ा नहीं रहा जा सकता। वह कुछ दिनों में पांच सात शिकायत संबंधित विभाग को कर चुका है। सोमवार को भी शिकायत की थी तो एक कर्मचारी ने जवाब दिया कि सीवर साफ करने की मशीन आएगी तब सीवरेज की सफाई होगी।
वर्जन
पुरानी मशीन है जो सुचारू रूप से काम नहीं करती। दो वर्षों से यह दिक्कत चल रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को नई मशीन के लिए पत्र लिखा गया है। ज्यादा जरूरत होने पर महेंद्रगढ़ से मशीन मंगवा लेते हैं। मंगलवार को मशीन मंगवाकर सीवर की सफाई करवा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, तभी व्यवस्था चल पाएगी। सफाई के दौरान रजाइंया, पॉलीथिन, कच्चे नारियल केे गोले आदि मिले हैं। जब यह सब कुछ अंदर जाएगा तो सीवर चौक होगा ही।- अमित जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।