{"_id":"66fc88f77016668898027b44","slug":"repair-of-incomplete-road-within-600-meters-of-mohalla-stop-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112447-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला पड़ाव की 600 मीटर में अधूरी पड़ी सड़क की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला पड़ाव की 600 मीटर में अधूरी पड़ी सड़क की सुध
Wed, 02 Oct 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने 23 साल में भी मोहल्ला पड़ाव की 600 मीटर अधूरी सड़क की सुध नहीं ली है। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से लोग का गंतव्य जाने के लिए हिचकोले खाने को विवश हैं।
शहरवासियों के साथ-साथ 25 गांवाें के लोग प्रतिदिन इस मार्ग से आते-जाते हैँ। वर्ष 2022 में मोहल्ला पड़ाव तक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल लगा दी गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस 600 मीटर के हिस्से को छोड़ दिया था। मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक इस मार्ग पर करीब 60 से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए मोहल्ला कुम्हारान के लोगों ने सड़क पर मलबा डलवा दिया। इसके कारण उबड़-खाबड़ रास्ते ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।
यह सड़क मार्ग 2001 में बनाई गई थी। इस सड़क पर दोनों और 80 से अधिक दुकानें और बड़े शिक्षण संस्थान होने के साथ-साथ 25 गांवों की करीब पांच हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण बाइक चलाने पर अंदाजा नहीं होता है। आए दिन बाइक चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की मांग के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है।- बलबीर सिंह प्रजापत, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
क्षतिग्रस्त सड़क होने के कारण लोग अपने घरों के सामने मलबा डाल देते हैं। इसके कारण यह सड़क उबड़ खाबड़ हो जाती है। बारिश के दिनों में तो दुकानों में पानी भर जाता है। साथ ही वाहनों के गुजरने से दुकानों तक छींटे पहुंचते हैं।- डॉ. रोहताश
-- -- -- -- --
दो वर्ष पहले मोहल्ला पड़ाव तक तो सीमेंट की टाइल लगाई गई थी। मोहल्ला प्रजापत से डायट तक 600 मीटर सड़क का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।- रतनलाल प्रजापत, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
यह सड़क काफी जर्जर है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका को शीघ्र इस सड़क काे बनवाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आए दिन इसी मार्ग पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।- सुभाष दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान तक के मार्ग के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। आचार संहिता समाप्त होते ही शीघ्र ही टेंडर लगवाकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।