फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Renu was the best athlete in the women's college sports competition.

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में रेनू रही बेस्ट एथलीट

Thu, 09 Jan 2025 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Renu was the best athlete in the women's college sports competition.
फोटो नंबर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती महिला कॉलेज की छात्राएं। संवाद
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की 36वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य ज्ञानचंद राणा ने शिरकत की। सर्वप्रथम कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आरपी सिंह, डॉ. यशपाल, डॉ. पारुल, डॉ. ममता व सिद्धार्थ सहित समिति के अन्य सदस्यों मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य ज्ञानचंद राणा ने कहा कि छात्राओं को मोबाइल जैसी वस्तुओं को कम प्रयोग करके खेलकूद में ध्यान देना चाहिए। आज बेटियां ओलंपिक में मेडल जीतकर देश व अपने परिवार को नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य आरपी सिंह ने कहा कि कॉलेज में हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा। दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ छात्रा रेनू प्रथम, द्वितीय मुस्कान व तुतीय स्थान पर दिव्या रही। वहीं महाविद्यालय की टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों की दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेलकूद प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने बताया कि पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर कॉलेज की छात्रा रेनू बेस्ट एथलीट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचडीएफसी बैंक से ओम शर्मा, नीरज मेहता भी मौजूद रहे। जिन्होंने छात्राओं को स्मृति चिन्ह व टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया। कॉलेज प्रशासन द्वारा जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू का भी विशेष योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णयक भूमिका निभाने वाले डॉ. हंसराज गुर्जर व मुकेश वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed