फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   relway, muwaja, money, former, stike, warning

रेलवे ने नहीं दिया पूरा मुआवजा, किसानों से सौंपा ज्ञापन

Mon, 07 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
वेस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना के तहत रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलने को लेकर सोमवार को गांव लोधाना के ग्रामीणों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्ण भुगतान नहीं होने पर जमीन पर रेलवे को कब्जा नहीं देने की चेतावनी भी दी है। किसानों ने कहा कि वर्ष 2012 में रेलवे विभाग ने जमीन का अधिग्रहण किया था। साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद भी पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। जब तक पूर्ण भुगतान नहीं होता है किसान अपनी जमीन पर रेलवे को कब्जा नहीं देंगे। इसके लिए ग्रामीण वर्ष 2012 से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व सीएम विंडो पर भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  किसानों ने बताया कि रेलवे ने बाजार भाव में जमीन का मुआवजा देने के लिए कहा था, परंतु 2012 में 20 लाख रुपये प्रति एकड़ दिया गया, जबकि वर्ष 2009 में उनके गांव में 42 लाख रुपये में सेलडीड हो चुकी थी। मुआवजा फिक्सिंग कमेटी ने गांव की भूमि की तीन वर्ष की एवरेज दर 30 लाख रुपये प्रति एकड़ निकाली थी। किसानों ने बाजार दर पर मुआवजा देने के लिए 26 मार्च 2012 को गुड़गांव कमिश्नर को अपील दायर की थी। पहले सुनवाई गुडगांव, फिर रोहतक, इसके बाद हिसार और अब फिर से गुड़गांव में होने के आदेश दिए हैं। रेलवे ने अधिग्रहण से प्रभावित परिवार के एक-एक सदस्य को रेलवे में नौकरी का वादा किया था। फार्म भी भरवाए गए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हो पाया। इस अवसर पर जगमाल सिंह, रूपचंद, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामौतार, सतीश राव, धर्मपाल नंबरदार, धर्म सिंह नंबरदार आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed