फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Religious events held in the temples of the city on Hanuman Janmotsav

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Religious events held in the temples of the city on Hanuman Janmotsav
महेंद्रगढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। शहर के मोहल्ला बास में हनुमान मंदिर झाबर वाला कुआं, गांव पालड़ी पनिहारा हनुमान मंदिर, भगवान परशुराम मंदिर, गोशाला बुचियावाली हनुमान मंदिर, करंट बालाजी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा, प्राचीन शिव मंदिर पीपल वाला आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालिसा, सुंदरकांड का पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


श्री बालाजी जनसेवक मंडल की ओर से बालाजी जन्मोत्सव पर श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में मूर्ति स्थापना से पूर्व 551 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। डुलाना रोड स्थित गोशाला बुचियावाली में नव निर्मित श्री सालासर बालाजी मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई।
विज्ञापन

सालासर धाम से मंदिर परिसर में अखंड ज्योति लेकर श्रद्धालु पहुंचे। सुबह नौ बजे कलश यात्रा व बाबा की मूर्ति की नगर परिक्रमा कराई गई। नगर परिक्रमा में ढोल-नगाड़े, घोड़ी बग्गी व झांकियां के साथ 551 महिला श्रद्धालुओं की ओर से कलश व बालाजी ध्वजा लेकर नगर परिक्रमा की गई। यात्रा बुचियावाली गोशाला मंदिर परिसर से शुरू होकर मोदाश्रम रोड, मोहल्ला जवाहरनगर, सर्राफा बाजार, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक होते हुए डुलाना रोड स्थित बालाजी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा व नगर परिक्रमा के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सालासर बालाजी मंदिर के पुजारी सुभाष महाराज व प्रतिष्ठित संतों के सानिध्य में शुरू किया गया। रात के समय भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया।
श्री सालासर बालाजी मंदिर के प्रधान प्रवीन ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में पहली श्री सालासर बालाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, श्री गोपाल गाेशाला बुचियावाली धाम डुलाना रोड मंदिर में की गई है। श्री गोपाल गोशाला के प्रांगण में रात सालासर धाम से अखंड ज्योत भी लाई गई जागरण तथा कलश यात्रा के साथ-साथ भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, नपा प्रधान रमेश सैनी आदि ने बालाजी जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इंसेट

बालाजी मंदिर रिवासा में किया हवन
महेंद्रगढ। हनुमान जन्मोत्सव पर बाला जी मंदिर रिवासा मे हनुमान जन्मोत्सव पर हवन किया गया। हवन में अधिवक्ता सतवीर, आशीष यादव, इंद्रपाल यादव, सोनू यादव सपत्नी यजमान रहे। इस अवसर पर पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया की हवन से पर्यावरण की पवित्रता के साथ साथ देवताओं का आह्वान करने से आत्मिक बल मिलता है और हनुमान जी की उपासना करने से बल बुद्धि विवेक जागृत होता है।

------------

कनीना के विभिन्न गांवों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया

कनीना। गांव पोता में बाबा कुशाल दास महाराज मंदिर में रात को हुआ जागरण, भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लोकगायक अमित शर्मा अटेला ने भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। इस अवसर पर गांव पोता, सेहलंग, नोताना, चांगरोड एवं दूर दराज से श्रद्धालु आए। वहीं दूसरी तरफ कनीना के बिजली बोर्ड वाले हनुमान मंदिर में 15वां हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जेई राम रतन गोमली ने बताया कि 132 केवी पावर हाउस परिसर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें रात को संत मोलडऩाथ पार्टी की ओर से जागरण किया गया। धनौंदा- खरकड़ा बास पावर हाउस के पास चमत्कारी हनुमान मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। अतरलाल ने कहा कि हनुमानजी ज्ञान-विज्ञान निधान और बलबुद्धि के देवता हैं।

----------------
बाबा भैरव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
सतनाली। हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा भैरव मंदिर में बालाजी की प्रतिमा के सामने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। एनआरडी ग्रुप सतनाली के सदस्य मास्टर विजय कुमार ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शाम चार बजे सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मास्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, अजय कुमार वालिया, नवीन कुमार शेखावत, मुकेश कुमार वालिया, वीरेंद्र भार्गव पुजारी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed