फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief from heat due to rain

देर शाम हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to rain
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दूसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में दो दिन में लगभग 30 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे फसलों को फायदा मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। शुक्रवार देर रात 12 बजे बूंदाबांदी होती रही। लेकिन, शनिवार की सुबह मौसम साफ होने से गर्मी बढ़। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम बदला और शाम पांच बजे बारिश होनी शुरू हो गई। करीब 45 मिनट की बारिश में शहर के नीचे हिस्सों में पानी भर गया। बाजारों में जगह-जगह कीचड़ होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से भी राहत मिली। पिछले दो दिन में लगभग 30 एमएम बारिश हुई। इनमें शुक्रवार को 20 एमएम तथा शनिवार को 10 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

----
बारिश से तापमान में आई गिरावट:
बारिश होने से रात के तामपान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार की रात का तापमान 32 डिग्री था। शुक्रवार की रात को बारिश होने से तापमान गिरकर 24.2 डिग्री पर आ गया जो सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि समान्य तीन डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि चार व पांच जून को मौसम शुष्क संभावित है। परंतु इसके बाद फिर से परिवर्तनशील मौसम संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed