फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registry clerk now in custody for property ID glitch

Mahendragarh-Narnaul News: प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी में अब रजिस्ट्री क्लर्क हिरासत में

Mon, 11 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 11 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Registry clerk now in custody for property ID glitch
नारनौल। नगर परिषद प्राॅपर्टी आईडी मामले में गिरफ्तार जेई विकास शर्मा और दो प्रॉपर्टी डीलर को 2 दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस मामले में तहसील में तैनात रहे एक रजिस्ट्री क्लर्क को भी एसीबी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अवैध रूप से काटे गए प्लाॅटों में लगाई एनडीसी की वैधता केवल 15 दिन की थी, लेकिन पुरानी एनडीसी के आधार पर वसीका पंजीकृत कर दी गई थी। इस मामले में एसीबी को 7-8 लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इनमें से एक तहसील के क्लर्क को रविवार को एसीबी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आने वाले दिनों में अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को भी गिरफ्तार हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि भूमि को रिहायशी बताकर काटे थे प्लाॅट

नारनौल की परशुराम काॅलोनी के साथ लगती 1200 वर्ग गज में से कुछ हिस्सा रिहायशी बताकर प्राॅपर्टी डीलरों ने प्लाॅट काटे थे। इस दौरान दोनों प्राॅपर्टी डीलरों ने प्राॅपर्टी आईडी और एनओसी के आधार पर वैध काॅलोनी का हिस्सा बताकर प्लाॅट काटकर बेचे थे। वर्ष 2021 में मामला एसीबी के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ अब तक घटनाक्रम
अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला वर्ष 2021 में एसीबी के सामने आया था। इसके बाद 7 मार्च 2023 को एसीबी ने फर्जीवाड़े को लेकर मामला दर्ज किया। इसके एक साल बाद 7 मार्च 2024 को नगर परिषद जेई विकास शर्मा व प्राॅपर्टी डीलर नवीन यादव व अमीश संघी को गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने 8 मार्च को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभी अन्य कर्मचारी व अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य कर्मचारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-राजकरण, इंस्पेक्टर एसीबी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed