फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registration for admission to postgraduate courses in Hakenvi from today

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से

Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission to postgraduate courses in Hakenvi from today
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2023 के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।
दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. फूल सिंह व डिप्टी नोडल अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक जारी रहेगी। पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

इसके पश्चात 31 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी तथा श्रेणीवार मेरिट लिस्ट व पहली काउंसिलिंग 01 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि दाखिले इच्छुक आवेदक पंजीकरण, सीटों का विवरण, फीस व अन्य दिशा निर्देश आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed