फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Register for postgraduate courses by 30th

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 30 तक कराएं पंजीकरण

Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Register for postgraduate courses by 30th
फोटो संख्या:52- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


संशोधन के लिए विंडो एक जुलाई से तीन जुलाई तक खुली रहेगी। विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर केंद्रित हैं। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी डाॅ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के इच्छुक अब 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फाॅर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2025 के अंतर्गत स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों के अंतर्गत 1447 सीटें उपलब्ध हैं। डाॅ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट सात जुलाई को जारी होगी। जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जाऐंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed