फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Regional Center building work begins, civil work to be completed in 3 months

Mahendragarh-Narnaul News: रीजनल सेंटर के भवन का काम शुरू, 3 माह में सिविल वर्क पूरा होगा

Thu, 31 Oct 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 31 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Regional Center building work begins, civil work to be completed in 3 months
फोटो संख्या:51- गांव रिवासा में ​स्थित लुवास के रीजनल सेंटर में शुरू किया गया रंग-पेंट--संवाद
महेंद्रगढ़। आखिर जिम्मेदारों ने गांव रिवासा स्थित 11 एकड़ में बने लुवास के रीजनल सेंटर के भवन की सुध ली है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अब पुन: काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा है कि 3 माह के समय में सिविल वर्क पूरा कर लिया जाएगा। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार व लोक निर्माण विभाग के बीच आपसी तालमेल के अभाव के चलते करीब 7.68 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद भी पशुपालकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। रीजनल सेंटर का अधिकांश काम पूरा होने के बावजूद भी शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

आठ साल पूर्व हुई थी घोषणा, किश्तों में पूरा हुआ था निर्माण
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्ष 2016 में अपनी पहली पारी के दौरान महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में लुवास के गांव रिवासा में बनने वाली रीजनल सेंटर का शिलान्यास किया था। मार्च 2018 में तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। प्रथम चरण में लुवास की ओर से 7.40 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाली गई थी। मार्च 2018 में शुरू हुआ काम दिसंबर 2020 में पूरा होना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण इसकी समय सीमा बढ़ा दी। फरवरी 2022 में इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। दो साल से काम बंद होने के कारण चारों भवनों की दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से अस्थाई रूप से चल रहा है रिवासा के पंचायत घर में
नारनौल-महेंद्रगढ़ के अलावा प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व राजस्थान प्रदेश के साथ लगते जिला झुंझुनू, अलवर, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर आदि जिलों के पशुपालकों के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी। छह साल से रिवासा पंचायत भवन में अस्थाई रूप से चलाया जा रहा है। पंचायत ने मार्च 2018 में एक साल का एग्रीमेंट कर लुवास के रीजनल सेंटर को पंचायत घर में शुरू कराया था। इसके बाद पंचायत की ओर से न ही तो एग्रीमेंट को बढ़ाया गया और न ही पंचायत घर को खाली कराया गया। छह साल से लुवास का रीजनल सेंटर पंचायत घर में चल रहा है जिसके कारण सुविधाओं के अभाव में तैनात चिकित्सक एवं वैज्ञानिक भी परेशानी उठाने को मजबूर हैं। यहां प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी होती हैं, जिनमें बड़े ऑपरेशन से लेकर सर्जरी तक की जाती है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से रिवासा के रीजनल सेंटर का शेष सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है। 3 माह के समय में इसकी मरम्मत व रेंग पेंट व सिविल वर्क से संबंधित कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

-कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:51- गांव रिवासा में स्थित लुवास के रीजनल सेंटर में शुरू किया गया रंग-पेंट--संवाद

फोटो संख्या:51- गांव रिवासा में स्थित लुवास के रीजनल सेंटर में शुरू किया गया रंग-पेंट--संवाद

फोटो संख्या:51- गांव रिवासा में स्थित लुवास के रीजनल सेंटर में शुरू किया गया रंग-पेंट--संवाद

फोटो संख्या:51- गांव रिवासा में स्थित लुवास के रीजनल सेंटर में शुरू किया गया रंग-पेंट--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed