{"_id":"bae345545204814f4a1b71e9df722548","slug":"reeling-from-the-death-of-the-vehicle-s-aunt-nephew-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से बुआ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से बुआ की मौत, भतीजा घायल
narnaul
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेली मोड़ के निकट रविवार की सुबह सात बजे एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव कालोटा (राजस्थान) निवासी रेशमी (35) अपने मायके नया गांव आई थी। रविवार सुबह सात बजे उसका भतीजा प्रदीप (25) बाइक से अपनी बुआ को निजामपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। अभी वे सरेली मोड़ के निकट ही पहुंचे थे पीछे से आ रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में बुआ और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर घायलों को देखा तो इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने रेशमी को मृत घोषित कर दिया तथा प्रदीप को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रेशमी रविवार सुबह मायके से अपनी ससुराल जा रही थी। प्रदीप बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था।