फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Reeling from the death of a student from school bus

स्कूल बस की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sun, 04 May 2014 01:13 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Sun, 04 May 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
गणपति शिक्षा निकेतन, भोड़ी के एलकेजी के एक छात्र की शनिवार दोपहर अपने ही स्कूल की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव तिगरा निवासी गौरा सिंह का चार वर्षीय पुत्र कृश रोजाना की तरह शनिवार सुबह गणपति शिक्षा निकेतन, तिगरा की बस मेें बैठ कर पढ़ने के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर में वह बस से वापस अपने गांव पहुंचा। वह बस से नीचे उतर कर अपने घर की तरफ जाने लगा तभी चालक ने बिना इंतजार किए वाहन को बैक कर दिया। इससे कृश बस के पिछले टायर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक बस को वहीं छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच बच्चे को उपचार के लिए अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती करवाया। यहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस अटेली अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची अटेली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed