फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Record 40 infected in one day, infection is spreading in villages

कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में रिकॉर्ड 40 संक्रमित मिले, गांवों में फैल रहा है संक्रमण

Wed, 14 Apr 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Record 40 infected in one day, infection is spreading in villages
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर होना होगा। जिले में बुधवार को 40 नए संक्रमित केस आए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे अधिक हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6791 हो गई है। वहीं बुधवार को एक कोरोना मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 6659 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 110 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के टेस्ट पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल टीमों द्वारा भी संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 14 अप्रैल तक 156345 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92830 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 179586 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1740 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। इस साल मार्च से कोरोना के मरीज जिले में मिलने शुरू हुए थे। पहले एक दिन में आठ-दस मरीज आते थे, लेकिन अप्रैल में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

गांवों में कोरोना का संक्रमण
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में पहले संक्रमण के मामले नारनौल शहर में आए थे। अब धीरे-धीरे कोरोना के मरीज गांवों में भी मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गांव भी कोरोना के हॉट स्पाट बन सकते हैं। बुधवार को करीब 23 गांवों में कोरोना के एक-एक मरीज मिले हैं। इसमें गढ़ी, कोटिया, ढाणा, सिसोठ, स्याणा, मालड़ा बास, ढाणी बायांवाली, पाथेड़ा, मोहनपुर, भड़फ, दौंगड़ा अहीर, बैरावास, शहबाजपुर, सेका, अकबरपुर रामू, पाली, बेरी, बाछौद, छापड़ा सलीमपुर, कुंजपुरा, तिगरा व पवेरा गांव शामिल है। पिछले साल भी गांवों में भी तेजी से संक्रमण फैला था। इस पर प्रशासन को गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाकर विशेष ध्यान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
गढी-1, कोटिया-1, ढाणा-1, सिसोठ-1, स्याणा-3, शिव कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, मालड़ा बास-1, कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, ढाणी बायांवाली-2, पाथेड़ा-1, मोहनपुर-1, भड़फ-2, छाजूपुरम महेंद्रगढ़-2, दौंगड़ा अहीर-1, बैरावास-1, नांगल चौधरी-3, रामनगर कॉलोनी-2, कनीना-2, सतनाली-1, लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़-1, शहबाजपुर-1, सेका-1, अकबरपुर रामू-1, पाली-1, बेरी-1, बाछौद-1, छापड़ा सलीमपुर-1, कुंजपुरा-1, हुडा सेक्टर नारनौल-1, तिगरा-1 व पवेरा-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed