{"_id":"5eb6f27a8ebc3e90885567ad","slug":"reached-906-worker-rewari-narnol-news-rtk554297715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के 906 श्रमिकों को 34 बसों से रेवाड़ी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के 906 श्रमिकों को 34 बसों से रेवाड़ी पहुंचाया
विज्ञापन
कनीना में लाइन में लगी बसें।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना में बने तीनों शेल्टर होम में से बिहार प्रदेश के अररिया और पूर्णिया जिले के 906 श्रमिकों को 34 बसों में बैठा कर रेवाड़ी के लिए रवाना किया। रेवाड़ी से स्पेेशन ट्रेन से प्रवासियों को इनके गृह जिलों तक पहुंचाया जाएगा। बसों के साथ एक एंबुलेंस भी भेजी गई। डीएवी कॉलेज कनीना के बाहर से एसपी सुलोचना गजराज ने गाड़ी को रवाना किया। एसडीएम रणबीर सिंह, डीएसपी साधुराम बिश्नोई, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, चौकी प्रभारी गोविंद सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान महेंद्रगढ़ से 8 बसों में बैठकर 216 प्रवासी मजदूर भी कनीना पहुंचे। इन सभी इन सभी प्रवासियों को शेल्टर होम में रोका गया था। शेल्टर होम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना, आर एस वाटिका में से बिहार जिले के अररिया और पूर्णिया जिले के व्यक्तियों की लिस्ट बना कर। इनको एक बस में तकरीबन 27 व्यक्तियों को बैठाया गया था। टोटल 34 बसें थी जिसमें 906 प्रवासियों को बैठाया गया। रास्ते में कोई बस खराब हो जाए या कोई किसी प्रकार की दिक्कत हो जाए तो उसके लिए एसडीएम ने 4 प्राइवेट बसों का इंतजाम भी किया हुआ है जिससे किसी भी प्रवासी मजदूरों को कोई तकलीफ ना हो। प्रवासी नितेश, सरवन, हरिया, राजेंद्र, रवि, जगन, रविंद्र, दिनेश, राजीव, आनंद से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा हम बिहार के अररिया और पूर्णिया जिला से हैं। कनीना कस्बे के समाजसेवी शेल्टर होम के संचालकों और कस्बे के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। यहां के लोग बहुत दयालु हैं। हरियाणा की इस मदद को हमेशा याद रखेंगे।
सभी प्रवासियों को भोजन के पैकेट दिए गए हैं। एक-एक व्यक्ति को दो पैकेट खाना दिया गया। भोजन के साथ पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई। एक एंबुलेंस का इंतजाम भी किया गया है। जो बसों के पीछे रेवाड़ी तक गई। उनके स्वास्थ्य के बारे में रिपोर्ट ली प्रवासियों को बिहार पहुंचने के बाद भी सफाई ,मास्क , सैनिटाइजर ,सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रणबीर सिंह, एसडीएम
इन 906 प्रवासियों मजदूरों को रवाना किया गया है। तकरीबन 2700 प्रवासी मजदूर अभी कनीना कस्बे में हैं जिनको प्रशासन के साथ मिलकर धीरे-धीरे उनको घर भेज दिया जाएगा। प्रवासी थोड़ा संयम रखें। जिला प्रशासन का सहयोग करें।
- सुलोचना गजराज, एसपी, नारनौल।