{"_id":"65c29944256f001a1e002c61","slug":"rd-is-giving-highest-return-from-mis-of-postal-department-himmat-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109088-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग की एमआईएस से आरडी दे रही सबसे ज्यादा रिटर्न : हिम्मत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग की एमआईएस से आरडी दे रही सबसे ज्यादा रिटर्न : हिम्मत सिंह
Wed, 07 Feb 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। डाक बचत योजना की जानकारी के लिए जिले की सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर में शिविर लगाया गया।
शिविर में डाक विभाग की ओर से विद्यालय पहुंचे हिम्मत सिंह ने बताया कि मंथली इंटरेस्ट स्कीम (एमआईएस) से आरडी विभाग की बहुत ही अच्छी योजना है, यह स्कीम पांच साल के लिए होती है। कोई भी व्यक्ति 9 लाख तक एकल खाते में 15 लाख रुपये तक जॉइंट खाते में निवेश कर सकता है। वर्तमान में 7.5 प्रतिशत ब्याज दर मिल रहा है जो की बहुत ही अच्छा रिटर्न है। यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपये एमआईएस योजना में निवेश करता है तो उसे 617 रुपये प्रतिमाह ब्याज प्राप्त होगा। वहीं पूरे 5 वर्ष में एक लाख की राशि पर 37020 रुपये ब्याज के प्राप्त होंगे। यही राशि को जो की ब्याज से प्राप्त हुई है उसे आर डी में निवेश करता है तो 5 वर्ष में यह 1,00,000 की राशि 1,44,033 रुपये हो जाती है। इसके साथ-साथ उन्होंने विभाग से जुड़ी अन्य बचत योजनाओं की जानकारी जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सम्मान बचत पत्र, डाक जीवन बीमा व विभाग के इतिहास के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों को बचत के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दयानंद, विद्यालय इकाई से संगीता, मंजू, शशि बाला, राजबाला, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार व राकेश आदि उपस्थित रहे।