{"_id":"6973ba7ebea25cbe3a0f49a3","slug":"rao-narendra-presented-the-district-president-with-a-certificate-of-recognition-and-appreciation-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135244-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राव नरेंद्र ने जिला अध्यक्ष को दिया पहचान व प्रशंसा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राव नरेंद्र ने जिला अध्यक्ष को दिया पहचान व प्रशंसा पत्र
विज्ञापन
फोटो 16 कार्यकर्ता को प्रशंसा पत्र सौंपते राव नरेंद्र। पार्टी
नारनौल। कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह शिविर पूर्णत सुचारू, अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष सत्यबीर झुकिया को भी प्रशंसा पत्र दिया गया।
हरियाणा एवं उत्तराखंड के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए यह शिविर एक अविस्मरणीय एवं उपयोगी अनुभव सिद्ध हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति ने इस शिविर को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बना दिया। राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं रूबरू होना कांग्रेस कुनबे में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार करने वाला क्षण रहा।
इस मौके पर राव नरेंद्र ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सांप्रदायिकता एवं देश-विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना अनिवार्य है। सभी वर्गों, जातियों, धर्मों एवं समुदायों को साथ लेकर हमें इन चुनौतियों का मुकाबला करना होगा। संवाद