फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rao Narendra described the gang rape in Faridabad as a failure of law and order.

Mahendragarh-Narnaul News: फरीदाबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म को राव नरेंद्र ने बताया कानून-व्यवस्था की विफलता

Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rao Narendra described the gang rape in Faridabad as a failure of law and order.
नारनौल। फरीदाबाद में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इसे भाजपा राज में कानून-व्यवस्था के पूर्ण पतन का जीता-जागता प्रमाण बताया।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा लिफ्ट देकर कार में बैठाकर महिला के साथ दुष्कर्म करना, घंटों तक घुमाना और फिर सड़क पर फेंक देना यह घटना भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करती है। भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हुई इस वारदात में 25-28 वर्षीय विवाहित महिला को लिफ्ट के बहाने इको वैन में बैठाया गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, मारपीट की और फिर चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं जिनमें टांके लगे हैं। वह फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राव नरेंद्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की फौरन गिरफ्तारी कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो।

पीड़िता को उचित मुआवजा और पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा, हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार को इस अपराध की नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed