फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rao Dan Singh led a protest march against the lathi-charge at Jantar Mantar.

Mahendragarh-Narnaul News: जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में राव दान सिंह के निकाला प्रदर्शन मार्च

Fri, 24 Jul 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rao Dan Singh led a protest march against the lathi-charge at Jantar Mantar.
फोटो 16 लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी पुलिस।संवाद
नारनौल। जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक शुक्रवार को प्रदर्शन मार्च निकाला। हालांकि, इस मार्च में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने हिस्सा नहीं लिया। जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे से चितवन वाटिका में एकत्र होना शुरू हो गए थे। राव दान सिंह ने कहा कि लगातार प्रश्नपत्र लीक होने से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में अपेक्षित कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ किए गए व्यवहार को अलोकतांत्रिक बताया। कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सेशन जज राकेश यादव ने मांग की कि प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को बल प्रयोग से नहीं दबाया जा सकता। इस मौके पर अक्षत राव कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय किसान कांग्रेस, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, सुरेंद्र नंबरदार, अरुण राव, राजेश रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राव दान सिंह बोले-पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं
राव दान ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेशाध्यक्ष के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम थे और वे पंचकूला में आयोजित प्रदर्शन व दौरों में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है और युवाओं के न्याय व सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखेगी।



जिलाध्यक्ष ने बताया राव दान का निजी कार्यक्रम
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि नारनौल में कांग्रेस का कोई कार्यक्रम नहीं था। जिला कार्यकारिणी ने 22 जुलाई को ज्ञापन दे दिया था। इसकी वजह से जिला कार्यकारिणी का कोई भी सदस्य शुक्रवार के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राव दान सिंह का यह निजी कार्यक्रम था। साथ ही उन्होंने कहा कि राव दान सिंह कांग्रेस कार्यक्रमों से लगातार दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed