फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramsingh Madhur becomes head of Nar Narayan Seva Samiti

Mahendragarh-Narnaul News: रामसिंह मधुर बने नर नारायण सेवा समिति के प्रधान

Sat, 14 Sep 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramsingh Madhur becomes head of Nar Narayan Seva Samiti
फोटो नंबर-18चुनावी बैठक में मौजूद नर-नारायण सेवा समिति के सदस्य।
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव वीरवार देर शाम महावीर चौक के पास स्थित समिति के कार्यालय शिव मंदिर में संपन्न हुए। यह चुनाव डीआईसी नारनौल की और से चुनाव अधिकारी डा. आरएन यादव द्वारा नियमानुसार करवाए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डा. आरएन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान समिति के विभिन्न पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के एक- एक ही नोमिनेशन फार्म प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि सभी फार्म सही पाए गए और सभी पदों के लिए एक- एक ही फार्म आने की वजह से सभी पदों के नोमिनेट नामों की घोषणा कर दी गई। उन्होंने बताया कि इसमें प्रधान पद के लिए रामसिंह मधुर, उपप्रधान पद के लिए श्याम सुंदर शर्मा, महासचिव सत्यवीर सिंह, सचिव बिजेंद्र सैनी तथा कोषाध्यक्ष राजेश शास्त्री के नाम शामिल थे जिनकी घोषणा सर्वसम्मति से कर दी गई। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष संघी, सुमन सैनी, गंगा राम सैनी, अशोक कुमार, रविन्द्र चौधरी, विकास अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नर नारायण सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का चुनाव पूरा शांतिपूर्ण व एक मत होकर निर्विरोध होने से सभी सदस्यों ने एक अच्छा संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed