फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramlila will be staged from 30 September to 12 October.

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला का मंचन 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होगा

Sun, 01 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be staged from 30 September to 12 October.
फोटो नंबर-03रामलीला मंचन को लेकर  बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य।
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट मोहल्ला चांदूवाडा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक का आयोजन शनिवार देर शाम रामलीला मैदान में हुआ। अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक शंभूदयाल गर्ग ने की। संरक्षक सत्यनारायण हरित की मृत्यु पर सदस्यगणों ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

इसके उपरांत ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग, सचिव दीपक हरित, कोषाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने मंचन के लिए रामलीला से जुड़े सभी सदस्यों व कलाकारों से विचार विमर्श किया। प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि सभी साथी रामलीला के मंचन को और भी भव्य रूप देने का प्रयास करें। सचिव दीपक हरित ने कहा कि 73 वर्षों से चल रही शहर की सबसे प्राचीन रामलीला है। इसलिए हम आसपास के इलाके में बहुत से प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिनकी प्रतिभाओं को रामलीला के मंच से निखारने का कार्य भी करेंगे। कमेटी ने निर्णय लिया कि इस बार रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल 31 अगस्त से प्रारंभ की जाएगी। रामलीला का मंचन 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मोहल्ला चांदूवाडा रामलीला मैदान में किया जाएगा। रामलीला कोषाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने बैठक में आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान ट्रस्टी अशोक पांडे, नरेंद्र जैन, विष्णु शर्मा, कैलाश हरित, वासुदेव यादव, धर्मेश जोशी एडवोकेट, डॉ. मनोज वर्मा, मोहित सोनी, रोटरी प्रधान विनोद चौधरी, मीडिया प्रभारी संदीप शुक्ला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed