{"_id":"68a9fd2114c273522b02cfc2","slug":"ramgarh-bhagwanpur-hospital-construction-struggle-committee-asked-for-support-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119479-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी ने मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी ने मांगा समर्थन
Sat, 23 Aug 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- कनीना के नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में बैठक करते कमेटी के सदस्य --संवाद
कनीना। नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब कनीना में रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि दो माह से अस्पताल बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कनीना विधानसभा अटेली की जनता से समर्थन लेने के लिए यह बैठक की गई।
उन्होंने बताया कि आंदोलन रेवाड़ी शहर के साथ एनएच 71 से महज 500 मीटर की दूरी पर गांव भगवानपुर की जमीन पर सिविल अस्पताल बनाने की मांग को लेकर है। हरियाणा सरकार ने जिला सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी को 200 बेड का करने के फैसला लिया था और उसके लिए उपायुक्त जगह की तलाश करते हुए भगवानपुर गांव की पंचायती जमीन को सरकार की नीति के अनुसार सबसे ज्यादा उपयुक्त पाया था।
भगवानपुर ग्राम पंचायत ने सात एकड़, सात कनाल नौ मरला जमीन अस्पताल के लिए एक रुपये प्रति एकड़ और 10 एकड़ वॉटर वर्क्स के लिए दे दी। 10 एकड़ जमीन की तो सरकार के नाम भी हो चुकी है। पंचायत की जमीन एनएच-71 से महज 500 मीटर की दूरी पर है, रोहतक, दिल्ली, जयपुर एन-च 71 से कनेक्टिविटी है। नए प्रस्तावित बस स्टैंड से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
कनीना क्षेत्र के सेवानिवृत्त अध्यापक कृष्ण सिंह, ठाकुर अतरलाल आदि ने कहा कि हम रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के साथ हैं। आंदोलन को पूरा समर्थन करते हैं। कनीना के गणमान्य नागरिकों ने फैसला लिया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव एवं राव इंद्रजीत सिंह को इसका ज्ञापन भेजकर मांग की जाएगी कि रेवाड़ी की जनता की जनहित में उठाई जा रही हॉस्पिटल बनाने की मांग को शीघ्रता से पूरा किया जाए।