फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rama was ready to go into exile to uphold his father's honor.

Mahendragarh-Narnaul News: पिता की मर्यादा के लिए वनवास जाने को तैयार राम हुए तैयार

Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
सार

नारनौल के चांदुवाड़ा में श्री धार्मिक रामलीला मंचन के दौरान राम वनवास का दृश्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय से दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन
Rama was ready to go into exile to uphold his father's honor.
फोटो नंंबर-12धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के रंगमंच पर दशरथ व कैकेई संवाद की लीला का मंचन करते  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के रंगमंच पर रात कैकेई कोपभवन और राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। मनोज वर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान महारानी कैकेई कोपभवन में जाकर राजा दशरथ को दो वचनों की याद दिलाती है। पहले वचन में वे भरत का राज्याभिषेक और दूसरे में राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। राम को वनवास भेजने की बात सुनकर दशरथ व्यथित होकर अचेत हो जाते हैं। इस मार्मिक दृश्य ने रामलीला मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को भावुक कर दिया। राम अपने पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए वनवास जाने को तैयार हो जाते हैं। रामलीला को यहीं विराम दिया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुंबई से आए महासर माता पर फिल्म बना रहे निर्माता श्रीधर गुप्ता व निर्देशक सनी अग्रवाल ने पर्दा उठाकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब से एडवोकेट राजकुमार यादव, गोपाल मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, विजय जिंदल, राकेश बंसल, विकास जैन, पंकज गोयल, मुकेश मित्तल, शालिनी बंसल, ज्योति जैन, रेखा मित्तल, सारिका गर्ग और सीमा हरित उपस्थित रहे। ट्रस्ट प्रधान संजय गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ अतिथियों का पटका व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि मंचन में मनमोहन सोनी ने राजा दशरथ, बबरूभान ने कैकेई, दीपक हरित ने राम, विकास चौहान ने सीता तथा सत्यनारायण वर्मा ने महर्षि वशिष्ठ की भूमिका निभाई। उनके भावपूर्ण संवादों से दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed