{"_id":"662517dd633d85b9880891cd","slug":"ram-bilas-sharma-sharma-speech-in-nangal-chaudhary-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाषण देते टोकने पर बोले रामबिलास- पेड़ हमने लगाया, छांव में बैठने के दिन आए तो कहते हैं समय नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाषण देते टोकने पर बोले रामबिलास- पेड़ हमने लगाया, छांव में बैठने के दिन आए तो कहते हैं समय नहीं है
Sun, 21 Apr 2024 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:12 PM IST
सार
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बोले कि 4 जून के बाद एक शपथ समारोह और होगा। मंच पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव का नाम लेने का समय आया तो उनके नाम के आगे पूर्व लगा होने पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जब मंच पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बोलने पहुंचे तो मंच पर मौजूद सभी मौजूद नेताओं का नाम ले रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव का नाम लेने का समय आया तो उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश यादव को लोग पूर्व मंत्री कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि समय का कोई भरोसा नहीं है समय कब पलटी मार जाए। कई बार गादड़ा से भी सिंह हार जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद एक शपथ समारोह और होगा। इसके बाद जब रामबिलास शर्मा रैली को संबोधित कर रहे थे तो भाषण के दौरान उन्हें टोक दिया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि पेड़ हमने लगाया जब छांव में बैठने के दिन आए तो हमें कहते हैं समय नहीं है।
विज्ञापन