फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised awareness about natural farming

Mahendragarh-Narnaul News: प्राकृतिक खेती के लिए किया जागरूक

Thu, 28 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about natural farming
मंडी अटेली। गांव बाछौद में उपमंडल कृषि अधिकारी नारनौल की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 450 किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र सिंह उपनिदेशक कृषि नारनौल रहे। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा व सरसों और गेहूं की फसलों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजपाल ने प्राकृतिक खेती के तत्व व जीवामृत-घनामृत और बिजामृत को अपनाने के बारे में किसानों को बताया। गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक डॉ. संजय यादव ने उर्वरक एवं खादों की गुणवत्ता के बारे में किसानों को जागरूक किया। सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक डॉ. देवेंद्र ने जैविक एवं प्राकृतिक से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग अब प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने पशुओं में आने वाले रोगों के उपचार एवं प्रबंधन के बारे में समझाया। बागवानी विभाग से डॉ. राहुल दहिया ने बागवानी में फल तथा सब्जियों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानों को जागरूक किया। बोचड़ीया गांव के तेज प्रकाश ने प्राकृतिक खेती का अनुभव किसानों के साथ साझा किया। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक कार्यालय नारनौल से विशेषज्ञ डॉ. सत्यवीर चौहान, डॉ. वीरपाल सिंह, डॉ. सुधीर, विकास, डॉ. रजनीश कुमार, प्रदीप, देवेंद्र, राजकुमार, राजेंद्र, हरीश व हिमांशु इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed