फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised awareness about drinking water quality

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया

Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about drinking water quality
फोटो नंबर- 05गांव कोरियावास के विद्यालय में विद्या​र्थियों को जानकारी देते बीआरसी। स्रोत-वि
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में इंचार्ज संजय बडेसरा की अध्यक्षता में जल संरक्षण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल व स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बच्चों को विद्यार्थी जीवन में जल संरक्षण व पेयजल गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज प्रत्येक माता पिता बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयत्न करतके हैं। ताकि बच्चा पढ़ाई में सफल हो, लेकिन कुछ लोगों की नासमझी के कारण बच्चों की शिक्षा बाधित हो जाती है। क्योंकि वे पढ़ाई के साथ शुद्ध पेयजल के महत्त्व को अनदेखा कर देते हैं, जबकि शुद्ध पेयजल के अभाव में संतुलित भोजन का भी फायदा नहीं मिल पाता। जिसके कारण बच्चे कुपोषण का शिकार होने लगते हैं और कई बार वे डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों का शिकार होने के कारण पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। इसलिए प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने पेयजल कनेक्शन नालियों से बाहर रखने चाहिए और उन पर टोटी लगानी चाहिए ताकि दूषित जल व कोई भी जहरीला जीव पेयजल लाइन में ना जा सके। इस अवसर पर अध्यापक संजय शर्मा, डॉ. भूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सत्यपाल, संतोष कुमारी, सुदेश देवी, पूजा कुमारी, अनीता व सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed