फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rainfall, weather change, air

मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
rainfall, weather change, air
नारनौल। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। करीब चार बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी मौसम में बदलाव के चलते बूंदाबांदी होने की संभावना है। अप्रैल में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में शुक्रवार की दोपहर बादल छाने से चली तेज हवा ने लोगों को काफी राहत दी। तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है, जिसका असर शनिवार को भी रहेगा। क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाने से दिन के समय ही अंधेरा छा गया। जिससे वाहन चालक लाइट जलाकर चलते नजर आए। अचानक मौसम बदलते ही मंडी में सरसों व गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को अपनी फसल भीगने की चिंता सताने लगी। किसानों ने सरसों व गेहूं की ढेरियों को तिरपाल आदि से ढकना शुरू कर दिया। लेकिन बूंदाबांदी के बाद मौसम सही होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज हवा चलते ही बिजली भी गुल हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे दुकानदारों समेत आम लोगों को काफी परेशानी हुई। एसडीओ विशाल राजपूत ने बताया कि तेज आंधी के कारण मेन पावर हाउस से लाइट बंद होने के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed