{"_id":"6341b736bbc2492fa16be979","slug":"rain-increased-the-problems-of-common-people-and-farmers-narnol-news-rtk6603025161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई आम लोगों और किसानों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई आम लोगों और किसानों की परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पूर्व शिक्षामंत्री आवास के बाहर भरा बारिश का पानी---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिले में शनिवार को हुई 53 एमएम बारिश ने आम लोगों और किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह 5 बजे शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। इससे बाजरा और कपास की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। वहीं शहर की सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा।
जिले में इस बार 2.57 लाख एकड़ में बाजरा और 21325 एकड़ में कपास की फसलें हैं। वहीं दो सप्ताह पहले लगातार तीन दिन तक हुई बारिश से दोनों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। बारिश के चलते पिछैती बाजरे की थ्रेसिंग व कपास की चुनाई तीन दिन तक बंद रहेगी। ऐसे में नुकसान होने की आशंका है। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। शहर के बालाजी चौक, सिनेमा रोड, अनाज मंडी, पुराना नारनौल रोड, पूर्व शिक्षा मंत्री आवास के पास, सतनाली चौक, 148 डी स्टेट हाईवे, मोहल्ला महायचान, ऑटो मार्केंट आदि स्थानों पर जलभराव रहा।
केवीके मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 8 से 12 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आंशिक बदलवाई, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।