फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Railways runs special train for REET exam

Mahendragarh-Narnaul News: रीट परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Railways runs special train for REET exam
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे रीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए श्रीगंगानगर-दौराई (अजमेर)-श्रीगंगानगर व भरतपुर-जयपुर-भरतपुर रीट परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04719 श्रीगंगानगर- दौराई (अजमेर) रीट परीक्षा स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से 27 फरवरी को 15.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 6.55 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04720 दौराई (अजमेर)-श्रीगंगानगर रीट परीक्षा स्पेशल ट्रेन दौराई से 28 फरवरी को 13.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 7.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, तलवाडा झील, ऐलनाबाद, खिनानियां, नोहर, गगामेडी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, झुंझुनू, डूडलोद मुकन्दगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 16 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04815 भरतपुर-जयपुर रीट परीक्षा स्पेशल ट्रेन भरतपुर से 26 फरवरी को 22.00 बजे रवाना होकर 1.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04816 जयपुर से 27 को 20.20 बजे रवाना होकर 01.30 बजे भरतपुर पहुंचेगी। यह खेडली, बांदीकुई, दौसा व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 10 साधारण श्रेणी व 2 पॉवरकार डिब्बों सहित 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed