फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rahat Group has restored eyesight to more than 30 thousand people

Mahendragarh-Narnaul News: राहत ग्रुप 30 हजार से अधिक लोगों को लौटा चुका है आंखों की रोशनी

Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rahat Group has restored eyesight to more than 30 thousand people
फोटो संख्या:52- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में चल रहा राहत ग्रुप 15 साल में 30 हजार से अधिक जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी लौटा चुका है।जरूरतमंदों के आंखों को रोशनी मिलने से यह संभव हुआ है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2009 से हर माह के प्रथम रविवार को राहत ग्रुप की ओर से यादव सभा में निशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के अलावा प्रदेशभर से कोई भी जांच के लिए आ सकता है। दो लाख से अधिक लोग राहत ग्रुप द्वारा आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी निशुल्क जांच करा दवाएं ले चुके हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की यादव सभा में आयोजित होने वाले ग्रुप के निशुल्क शिविरों में वर्ष 2020 से पूर्व ऑपरेशन के लिए कोई पाबंदी नहीं थी। इसके कारण एक शिविर में 100 से अधिक लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयन किया जाता था, लेकिन इसके बाद पाबंदी होने से हर शिविर में 30 लोगों का चयन विशेषज्ञों की जांच के बाद चयन किया जाने लगा। शिविर में सभी प्रकार के खर्चे को राहत ग्रुप वहन करता है। शिविर में आने वाले जरूरतमंद को महज एक ही सहायक साथ लाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाए जाने वाले शिविर में 10 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों व सहायक स्टाफ की टीम जांच करती है। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित लोगों को एशिया के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल राजकीय जालान नेत्र अस्पताल भिवानी सहित अन्य बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है।
इंसेट
ग्रुप के 40 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता
वर्ष 2009 में समाजहित एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए ग्रुप की स्थापना की गई थी। वर्तमान में ग्रुप के 40 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कार्यकारिणी में प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव, उप प्रधान श्रीचंद यादव, महासचिव कप्तान लालचंद यादव, कोषाध्यक्ष राजीव यादव, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, सचिव आरपी शर्मा, सदस्य डॉ. रामपाल यादव, डॉ. प्रकाशवीर, ओमप्रकाश सैनी, जगमाल सिंह, धर्मेंद्र शामिल हैं।

-------------
- वर्जन:
ग्रुप का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देना है। शिविरों में 30 हजार से अधिक लोगों की आंखों का आपरेशन कर आंखों की रोशनी लौटा चुके हैं। वर्ष 2009 से नियमित रूप से यह क्रम जारी है। इसके अलावा ग्रुप की ओर से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। - डॉ. प्रेमराज यादव, प्रधान राहत ग्रुप महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़--संवाद

फोटो संख्या:52- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed