फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's praises echoed in Prabhat Ferry

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में राधा रानी के जयकारे गूंजे

Mon, 23 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Radha Rani's praises echoed in Prabhat Ferry
फोटो नंबर-04मोहल्ला खड़खडी में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला खड़खड़ी से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान राजकुमार सैनी रहे। सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुरजी का पूजन करवाया गया।

प्रभात फेरी समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग एवं संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से शुरू होकर मोहल्ला खड़खडी व किला रोड़ पर परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का लोगों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मोहल्ला खड़खड़ी में अपने कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी ठाकुरजी की आरती की। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ राधा रानी के जयकारे व भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। सुबह-सुबह प्रभात फेरी के दौरान शहर की गलियों में गूंज रहे राधा रानी के जयकारों से ऐसा प्रतीक हो रहा था, मानों शहर की गलियां वृंदावन की गलियां बन गई हों। प्रभात फेरी के समापन पर ठाकुरजी की आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed