फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rade on altrasound centre

डिकॉय पेशेंट बना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारी रेड, 2 काबू किए

Thu, 10 Dec 2015 10:26 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 10 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

डिकॉय पेशेंट के साथ पुलिस-प्रशासनिक टीम ने बृहस्पतिवार को चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। टीम ने मौके से दो लोगों को काबू कर उनसे एसडीएम के हस्ताक्षर किए गए 500-500 रुपये के 28 नोट बरामद किए हैं। अल्ट्रासाउंड करने वाला चिकित्सक मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम विवेक कालिया और डीएसपी तान्या सिंह ने बृहस्पतिवार को शाम 4:00 बजे टीम के साथ चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने जय अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेड की। टीम ने एक डिकॉय पेशेंट बनाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजा था। जब पूरी सेटिंग हो गई और डिकॉय पेशेंट अल्ट्रसाउंड केंद्र में पहुंच गई तब टीम ने रेड की और दो लोगों को काबू किया।
विज्ञापन


जब सेंटर पर टीम ने रेड की तब तक डिकाय पेशेंट का अल्ट्रासाउंड किया जा चुका था। वहीं अल्ट्रासाउंड करने वाला चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। छापे के बाद सीएमओ राजेंद्र, सामान्य अस्पताल के डा. प्रदीप यादव, एसएचओ मलखान सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड केंद्र को चारों तरफ से घेर लिया। टीम को शक था कि अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालक अंदर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने तोड़े तीन दरवाजे
बिल्डिंग मालिक डा. प्रदीप शर्मा ने मकान के दरवाजे भीतर से बंद कर लिए। टीम मकान के तीन दरवाजे तोड़ते हुए उन तक पहुंची। डा. प्रदीप ने एक कमरे में खुद को बंद कर कुंडी लगा ली और पुलिस पर प्रेशर बनाया कि अगर पुलिस ने इस दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की तो वो कुछ गलत कर बैठेगा। इसके बाद टीम वापस लौट गई। डीएसपी तान्या सिंह और एसडीएम विवेक कालिया थाने में पहुंचे।

पहले भी हो चुकी है रेड
जय अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहले दीप अल्ट्रासाउंड केंद्र के नाम से सेंटर चलता था। इस सेंटर को विभाग की टीम ने सील कर दिया था। इसमें डा. प्रदीप को भी आरोपी बनाया गया था। डा. प्रदीप को जब पुलिस की टीम पकड़ कर थाने में लाई थी तो वे पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गए थे। ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया था।


राजनीतिक कारण है छापा: यादव
डा. प्रदीप के अधिवक्ता नरेंद्र यादव ने मामले के बारे में कहा कि बार-बार बिना किसी सुबूत केे छापामारी की जा रही है। ऐसा राजनीतिक कारणों से हो रहा है। उन्होंने कहा कि डा. प्रदीप का मामलेे से कोई लेना-देना नहीं है, डा. प्रदीप ने तो अपनी बिल्डिंग किराए पर दी हुई है। डा. प्रदीप को तो बेवजह परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed