फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rade, illlegal, mining, narnaul, firing

प्लांटों पर छापा, दो जेसीबी जब्त

Thu, 12 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
rade,  illlegal, mining, narnaul, firing
प्लांटों पर छापा, दो जेसीबी जब्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बुधवार रात को अपनी टीम के साथ नांगल पीपा गांव की नदी में छापा मारकर नदी में अवैध खनन करते दो जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को बुधवार रात्रि नांगल पीपा की नदी में अवैध खनन होने की फोन द्वारा सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक ने रात को ही जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान को सूचित किया। खनन अधिकारी राजेश सांगवान और इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने पुलिस सहायता के लिए आग्रह किया तो पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की तीन टीम तैयार की। जिसमें डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी महेश कुमार और सिटी एसएचओ साधूराम शामिल थे।
विज्ञापन


उक्त तीनों टीमें पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रात को ही नांगल पीपा की नदी में अवैध रूप से हो रहे खनन प्लांटों पर छापा मारा, लेकिन अचानक पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर प्लांट छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। इस कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने खनन अधिकारी राजेश सांगवान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालक का पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल हो गया। इस मौके पर पुलिस ने नदी में अवैध खनन कर रही दो जेसीबी मशीन व 4 ट्रैक्टर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


वीरवार को नांगल चौधरी थाने में खनन अधिकारी की लिखित शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति और जेसीबी और ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की जांच नांगल चौधरी थाना प्रभारी रणधीर सिंह सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा की जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा जब भी पुलिस को कोई सूचना मिलेगी खनन अधिकारी से ताल मेल करके तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात्रि को ही नांगल चौधरी रोड पर 2 ओवरलोड वाहनों को भी इंपाउंड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed