{"_id":"69f78797ff84847ee50ecca6","slug":"questions-raised-over-swachhata-pakhwada-heaps-of-garbage-litter-the-streets-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139436-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता पखवाड़े पर सवाल, सड़कों पर कचरे का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता पखवाड़े पर सवाल, सड़कों पर कचरे का अंबार
विज्ञापन
फोटो 28अटेली में लगा कूड़े का ढेर।संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका की ओर से 1 से 16 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के दावे के बीच जमीनी हालात चिंताजनक हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों, गलियों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। ब्लॉक प्रधान मनीष कुमार के नेतृत्व में चल रहे धरने में ठेका प्रथा समाप्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन और न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग उठाई गई।
धरने के कारण कूड़ा उठान और झाड़ू व्यवस्था पूरी तरह ठप है जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा उठान भी बंद है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। संवाद