फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public health department sent bills without water connection

बिना पानी कनेक्शन के जनस्वास्थ्य विभाग ने भेजे बिल

Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Public health department sent bills without water connection
मंडी अटेली। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में रोष है। छह महीने बाद घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर विभाग ने लोगों को पानी का बिल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल निवासी विजय कुमार व दौंगड़ा अहीर निवासी नरेंद्र कुमार ने अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित अपने रिहायशी प्लाट में पानी का कनेक्शन लेने के लिए गत मार्च महीने में फाइल को अप्लाई किया था। इस पर उन्होंने सरकारी फीस 5100 रुपये भी जमा करवाई थी लेकिन आज तक उसने पानी का कनेक्शन नहीं किया है। इस माह विभाग ने उनके पास बिना कनेक्शन के ही बिल भेज दिया। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन ने बिल रद्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अशोक कुमार डागर का कहना
ऑनलाइन सिस्टम से फाइल अप्लाई की जाती है। विभाग को तो केवल अप्रूवल देकर कनेक्शन करना होता है। जहां तक उपभोक्ताओं को बिल जारी होने की बात है वह अप्रूवल व सरकारी फीस जमा होने से ही जारी हो जाता है। जिस जगह पानी की पाइपलाइन बिछी नहीं होती तो उस उपभोक्ता की फाइल को रिजेक्ट कर दिया जाता है। नियम प्रणाली के अनुसार बिल की अदायगी करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed