{"_id":"68a8bc17f145229f4203113a","slug":"public-announcement-for-three-days-encroachment-removal-campaign-ran-for-one-day-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119471-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन मुनादी, एक दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन मुनादी, एक दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Sat, 23 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शहर में तीन दिन अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराने के बाद एक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। वहीं शहर में लगातार नियमित रूप से अतिक्रमण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से मुख्य बाजार एवं गलियां तंग होती जा रही हैं। दुकानों के बाहर तक सामान रखकर रास्ते को भी बाधित किया जा रहा है लेकिन नपा की ओर से नियमित निरागनी नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
मंगलवार को कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। टीम द्वारा दुकानों से रेहड़ी, कैरेट, बेंच व अन्य प्रकार के सामान को भी जब्त किया गया था लेकिन अब शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, सिनेमा रोड, परशुराम चौक व शंकर मार्केट में तय सीमा से बाहर रखे सामान सामान से दिनभर जान जैसे हालात बने रहते हैं। नपा के अभियान के कुछ समय बाद ही दुकानदारों द्वारा फिर दुकानों के बाहर सामान लगा दिया जाता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सभी दुकानदारों व व्यापारियों से पिछले तीन-चार दिनों से मुनादी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। साथ ही तय सीमा पर अपने सामान को रखने की हिदायत दी जा रही है।