फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PS enhanced our pride by securing international recognition for Yoga: MLA

पीएस ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाकर गौरव बढ़ाया : विधायक

Sat, 13 Jun 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
PS enhanced our pride by securing international recognition for Yoga: MLA
फोटो 01: योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव व महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह य
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व अस्पताल पटीकरा में शनिवार को योग का अभ्यास किया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव व विधायक कंवर सिंह यादव ने भी योगाभ्यास किया। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने का एकमात्र साधन योग साधना है। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि योग जैसी प्राचीन पद्धति को विश्व पटल पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग ऋषि बाबा रामदेव ने योग की ज्योति को घर-घर जलाने का कार्य किया है। यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है कि वे हमारे जिले से हैं। उन्होंने संस्थान में चलाई जा रही पंचकर्म जैसी पद्धतियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव ने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग इस बार की मुख्य थीम है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को समर्पित रहेगा।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed