{"_id":"56f6c8774f1c1baf2af14e2f","slug":"protest-overloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के विरोध में लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला पुरानी मंडी के लोगों ने नई रेलवे लाइन के लिए बनाए गए ट्रैक पर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार सायं रेलवे फाटक नंबर 44 के करीब जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि कुछ माह से नई रेलवे लाइन के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसकी निर्माण सामग्री के लिए प्रतिदिन वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन कुछ दिनों से रेलवे के कार्य कर रहे वाहनों के अलावा अन्य ओवरलोड वाहन भी यहां से गुजरने लगे है। जिस कारण दिन व रात ट्रैक पर ओवरलोड वाहनों की लाइन लगी रहती है।
लोगों ने बताया कि खाली ट्रैक होने के कारण ये ओवरलोड वाहन अपने वाहनों को सरपट दौड़ाते है। जिस कारण कभी भी कोई हादसा होने का डर रहता है। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन लोगों ने रेलवे विभाग के परमिट वाले वाहनों को छोड़कर अन्य ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।