{"_id":"6ac017ec2b2e2d77560a0f66","slug":"protest-over-reservation-and-other-issues-on-october-15-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146166-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर 15 अक्तूबर को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर 15 अक्तूबर को प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो नंबर-15आरक्षण और कानूनों में संशोधन की मांग को लेकर बैठक करते स्वर्ण समाज के लोग। स्रोत
नारनौल। स्वर्ण समाज एकता मंच जिला महेंद्रगढ़ की बैठक शुक्रवार को मोहल्ला चौधरियान स्थित श्री गौड़ ब्राह्मण सभा में हुई। बैठक की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने तथा गायत्री मंत्र के साथ हुई। मंच संचालन खेमचंद शर्मा ने किया।
बैठक में मंच की कोर कमेटी के सदस्य राजेश शर्मा और महेंद्र कौशिक ने उपस्थित समाज के प्रधानों तथा संरक्षक मंडल के सदस्यों का परिचय कराया। हेमंत शर्मा एडवोकेट और गोबिंद शर्मा एडवोकेट ने मंच की ओर से किए जा रहे कार्यों और अब तक आयोजित बैठकों की जानकारी दी।
बैठक में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राकेश मेहता ने इन विषयों में संशोधन की आवश्यकता बताते हुए मंच का पक्ष रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए 15 अक्तूबर को प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन सुबह 10 बजे श्री गौड़ ब्राह्मण सभा से शुरू होकर आजाद चौक, पुल बाजार और महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय तक जाएगा। आंदोलन और प्रदर्शन की जिम्मेदारी खेमचंद शर्मा को सौंपी गई।
वक्ताओं ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण, सभ्य और अनुशासित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मंच की मांगों में सहयोग देने की बात कही। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।