{"_id":"6766fdd329d4d6bf91014ef6","slug":"protect-yourself-from-increasing-cold-by-taking-care-of-your-diet-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113993-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रही सर्दी से करें बचाव खान-पान का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रही सर्दी से करें बचाव खान-पान का रखें ध्यान
Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- डाॅ. निकिता शर्मा--संवाद
कनीना। सर्दी बढ़ती जा रही है। इससे बचाव करना बहुत जरूरी है। सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस संबंध में कनीना उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुष मेडिकल अधिकारी डाॅ. निकिता शर्मा ने कहा कि सर्दियों में आयरन भरपूर मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियों में उपलब्ध होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां जमकर खाई जाए तो हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार च्यवनप्राश बहुत लाभप्रद होता है। सर्दियों में च्यवनप्राश जरूर खाएं। इसको दूध के साथ प्रयोग किया जा सकता है और चाय के साथ भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं का प्रयोग न करके बाजरा अधिक प्रयोग करें, क्योंकि गेहूं से शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं। वैसे भी गेहूं की पैदावार के समय दवाएं छिड़काव की जाती है जिनका शरीर पर कुप्रभाव पड़ता है। सुबह के समय कफ दोष, दोपहर पीत दोष तो शाम के समय वात दोष का प्रभाव बढ़ जाता है।