फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protect animals from cold: Pawan Kangra

पशुओं को सर्दी से बचाएं : पवन कांगड़ा

Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Protect animals from cold: Pawan Kangra
फोटो संख्या:70- कनीना में पशुओं की जांच करते डॉ. पवन कांगड़ा--संवाद
कनीना। इंसानों की भांति पशुओं को भी सर्दी लगती है। दुधारू पशु को सर्दी लगने पर कम दूध देते हैं। यह बातें कनीना के वरिष्ठ पशु चिकित्सक पवन कांगड़ा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान पशु पालते हैं किंतु सर्दियों में उन पर ध्यान नहीं देते, जिसके चलते सर्दी लग जाती है।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में पशुओं को खुले आसमान तले न बांधे, जब तक धूप न हो जाए तब तक घर से बाहर न निकाले, ठंडा पानी न पिलाये, धूप आने पर ही पानी पिलाये, ताजा पानी पिलाये और पशु को कपड़े से या बोरी आदि से रात को ढके। सर्दियों में मवेशियों को प्रमुख रूप से सर्दी लग जाती है और जिसका सीधा प्रभाव दूध पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब कभी मौसम बदलता है तो पशु 50 फीसदी तक दूध कम देते हैं। जब गर्मी से सर्दी का मौसम आता है तो पशु हाइपोथर्मी अवस्था में चला जाता है जबकि सर्दी से गर्मी के मौसम में पशु हाइपरथर्मी अवस्था में चला जाता है जिससे दूध की मात्रा कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed