{"_id":"6851a67abe5de596790f5c4d","slug":"proposals-passed-in-the-meeting-regarding-the-arrangements-of-swarg-ashram-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126023-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में पास किए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में पास किए प्रस्ताव
Tue, 17 Jun 2025 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1मोडावाला स्वर्ग आश्रम समिति के सदस्य स्वर्ग आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक करते हुए।स
नारनौल। स्वर्ग आश्रम सुधार समिति कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रेवाड़ी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम के सामने हनुमान मंदिर में प्रधान संजय गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आमंत्रित एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वर्ग आश्रम में जरूरी व्यवस्था के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समिति का नाम मोडावाला स्वर्ग आश्रम समिति रेवाड़ी रोड तय किया गया। इसके बाद स्वर्ग आश्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए।
इनमें प्रमुख रूप से समिति का जिला फर्म एंड सोसाइटी में रजिस्ट्रेशन करवाना, सदस्यों का सदस्यता शुल्क निर्धारित करना, स्वर्ग आश्रम में साफ सफाई की व्यवस्था, पानी की उचित व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, लकड़ियों की व्यवस्था और परिसर के सुंदरीकरण पर ध्यान देना आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
साथ ही बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि संस्था का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा और एक खाता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाया जाएगा। समिति द्वारा स्वर्ग आश्रम परिसर में एक दानपात्र रखवाया जाएगा। इसमें किसी भी अंतिम संस्कार के अवसर पर स्वर्ग आश्रम में आने वाले सभी शहरवासियों से अपील की जाएगी कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा अनुसार कम से कम 10 रुपये का सहयोग अवश्य करे। इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, उमाकांत छक्कड़, सुरेश यादव, बद्री प्रसाद गर्ग, राजीव शर्मा, एडवोकेट केशव संघी, सत्यनारायण गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी, बजरंग लाल अग्रवाल, टेकचंद तायल, जगदीश प्रसाद, गजेंद्र बोहरा, सुभाष चंद्र गर्ग, कृष्ण कंछल, सीताराम गर्ग आदि उपस्थित रहे।