{"_id":"652cd5cba8f7271ea40672a6","slug":"proposal-for-construction-of-road-from-mahavir-chowk-to-kila-road-ready-narnol-news-c-196-1-sroh1013-5441-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महावीर मार्ग से आजाद चौक और किला रोड तक की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महावीर मार्ग से आजाद चौक और किला रोड तक की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार
Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। महावीर चौक से किला रोड तक के जर्जर बाजारी मार्ग के निर्माण की आस जगी है। व्यापारियों ने कुछ माह पूर्व इसके सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद नगर परिषद ने इसके निर्माण का प्रपोजल तैयार किया। 2 करोड़ 34 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। बजट के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। संभावना है कि आगामी दिनों से बजट मंजूर हो जाएगा और सड़क के निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
महावीर चौक से पुल बाजार, पुल बाजार से आजाद चौक व आजाद चौक से किला रोड तक का बाजारी सड़क लंबे समय से जर्जर है। सबसे अधिक दयनीय हालत पुल बाजार के आसपास बनी हुई है। महावीर चौक से किला रोड तक शहर का मुख्य बाजार है। यहां नारनौल ही नहीं आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन खरीदारी करने के लिए आते हैं। मगर मार्ग की जर्जर हालत होने से न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदार भी परेशान हैं। सड़क पर बने गड्ढों में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर जाता है, जोकि वाहनों के आवागमन करने पर दुकानों में घुस जाता है। वहीं दुकानों के आगे पानी भरने से ग्राहक भी दुकानों पर नहीं आते हैं।
पुल बाजार की जर्जर सड़क की दयनीय हालत को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर गत जनवरी में आप नेता गिरीश खेड़ा ने सरकार व प्रशासन की अनदेखी को लेकर धरना शुरू किया, जिसमें व्यापारियों ने उन्हें समर्थन देते हुए सरकार व प्रशासन से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की थी। एक सप्ताह चले इस धरने में नगर परिषद चेयरपर्सन ने धरनारत लोगों को एक सप्ताह में सड़क का सुधारीकरण करवाने व निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया था। हालांकि इसके बाद नगर परिषद द्वारा कुछ ही गड्ढों को भरा गया था।
विज्ञापन
बजट का इंतजार
लोगों का संघर्ष सफल होता नजर आ रहा है, क्योंकि नगर परिषद द्वारा महावीर चौक से किला रोड तक की सड़क का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाया है। इसमें सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 34 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे बजट के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। बजट जारी होते ही सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
महावीर चौक से किला रोड तक की सड़क के निर्माण का प्रपोजल बनाकर बजट के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। जैसे ही सड़क निर्माण का बजट जारी होता है आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-सुंदर सिंह, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद नारनौल।