Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Promoting research is essential for education and the nation's development: Prof. Tankeshwar

शिक्षा और देश के विकास के लिए शोध को बढ़ावा देना जरूरी : प्रो. टंकेश्वर

Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Promoting research is essential for education and the nation's development: Prof. Tankeshwar
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) महेंद्रगढ़ की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से हुई। 30 अक्तूबर से 7 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पांच राज्यों के 16 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के 134 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और विभिन्न विषयों के आपसी तालमेल को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे शिक्षा और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में बहुविषयक अध्ययन, अनुसंधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने चरित्र, रचनात्मकता, दक्षता, करुणा और चेतना को व्यक्तित्व विकास के प्रमुख आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी-एमएमटीटीसी की उपनिदेशक प्रो. तानु गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अंत में प्रो. राज कुमार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed