{"_id":"68fe60c77e0bcfa41207f0c3","slug":"progressive-farmer-surendra-is-increasing-his-income-through-horticulture-and-organic-farming-narnol-news-c-196-1-nnl1005-131479-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बागवानी और जैविक खेती से आमदनी बढ़ा रहे प्रगतिशील किसान सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बागवानी और जैविक खेती से आमदनी बढ़ा रहे प्रगतिशील किसान सुरेंद्र
Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11जैविक खाद का प्रयोग कर खेत में उगाई गई सरसों की फसल। संवाद
नारनौल। अमरपुर जोरासी निवासी किसान सुरेंद्र शर्मा बागवानी और जैविक खेती से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। खुद लाभ उठाने के साथ वह अन्य किसानों को भी बागवानी और जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने करीब 1 एकड़ में 180 अनार, 110 किन्नू और 25 नींबू के पौधे लगाए हैं। इस वर्ष उन्होंने अनार बेच कर करीब 1.25 लाख रुपये कमाई की है। कुछ माह बाद किन्नू के पौधों पर भी फल लगने शुरू हो जाएंगे।
सुरेंद्र शर्मा रबी व खरीफ की फसल जैविक खाद के सहारे उगाते हैं। वह बीजामृत को मिलाकर फसल की बिजाई करते हैं और यूरिया खाद की जगह जीवामृत का छिड़काव करते हैं।
इस वर्ष खरीफ फसल के दौरान उन्होंने स्वयं तैयार जीवामृत व बीजामृत खाद का प्रयोग करते हुए करीब 20 एकड़ क्षेत्र में करीब 90 क्विंटल बाजरे की पैदावार की। बाजरे की गुणवत्ता भी बेहतर थी जिससे उनका बाजरा भी व्यापारियों ने 2201 रुपये क्विंटल के भाव से खरीद लिया। उनसे प्रेरित होकर अब अन्य किसान भी बागबानी की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेते हैं जिससे खेती करने के नए तरीके सीखते हैं। आगामी वर्षों में बागबानी को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
ऐसे तैयार करते हैं जीवामृत व बीजामृत
10 लीटर देसी गाय का गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, 1.5 किलो गुड़, 1.5 किलो बेसन व 1 किलो बरगद व पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी के मिश्रण से जीवामृत खाद तैयार होती है। मिश्रण को 8 से 10 दिन बाद 200 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव किया जाता है। वहीं बीजामृत खाद के लिए 8 से 10 लीटर गोमूत्र, 1 किग्रा बुझा हुआ चूना व 500 ग्राम गुड़ के मिश्रण में बीज को मिलाकर दो दिन के लिए सुखाया जाता है। इसके बाद बिजाई की जाती है।
बीमा कंपनी के लिए करते थे कार्य
सुरेंद्र शर्मा पहले बीमा कंपनी में इंश्योरेंस एजेंट थे। उनके पिता किसान थे और खेती उन्हें विरासत में मिली थी। इंश्योरेंस एजेंट के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कृषि संबंधित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना शुरू किया और अब अपना पूरा समय खेती को ही दे रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा शर्मा उनके कार्य में सहयोग करती हैं। 20 एकड़ क्षेत्र में खेती के लिए उन्होंने करीब 5 लोगों को रोजगार दिया है।
बागवानी के लिए प्रति एकड़ 43 हजार मिलती है सब्सिडी
उद्यान विभाग की ओर से किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही सब्सिडी भी दी जा रही है। उद्यान विभाग की ओर से मौसमी, माल्टा, अनार, किन्नू और नींबू आदि के लिए प्रति एकड़ 43500 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। तीन साल की अवधी में प्रथम साल 23 हजार और द्वितीय व तृतीय वर्ष 10-10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।