फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procession taken out on Maharishi Dayanand Bodh Parv

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि दयानंद बोध पर्व पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Maharishi Dayanand Bodh Parv
नारनौल। हुडा सेक्टर स्थित निजी स्कूल नारनौल में महर्षि दयानंद बोध पर्व के अवसर पर यज्ञ-हवन और शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन हुडा सेक्टर एक आर्य समाज के प्रधान डॉ. आरएन यादव के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात 9 बजे यज्ञ-हवन से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके पश्चात सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो सीएल पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर हुडा सेक्टर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सामुदायिक केंद्र पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में डॉ. सुमेर सिंह, विनोद आर्य, डॉ. कृष्ण आर्य,सुश्री श्वेता, कप्तान जगराम आर्य व प्रसिद्ध गायक सतबीर दताल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान डॉ. आरएन यादव ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लें और वैदिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार में योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed