फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procession taken out in the city on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev Ji

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाली शोभायात्रा

Wed, 05 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in the city on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev Ji
फोटो नंबर-13गुरू नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई करते पंज प्यारे।
नारनौल। सिख समाज द्वारा पहली पातशाही धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम नगर कीर्तन और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा पुरानी कचहरी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर पुल बाजार, मानक चौक और आजाद चौक से होती हुई गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में संपन्न हुई। शोभायात्रा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई में निकाली गई, जिसकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा में शामिल गतका पार्टी ने अपने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

महिलाएं शोभायात्रा के आगे-आगे झाड़ू लगाकर और पानी छिड़क कर सफाई करती नजर आईं। ढोल और बैंडबाजों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। सचिव सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को मोहल्ला गुरुनानकपुरा स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, सेवा और मानवता के आदर्शों का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरदार तेजिंदर सिंह, सरदार गुरमेल सिंह, सरदार बलदेव चहल, सरदार जगमोहन सिंह चावला और सरदार मोहन सिंह चहल सहित सिख समाज के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी क्रम में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आरपीएस स्कूल और मदर प्राइड स्कूल में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने भक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed