फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Problems due to drainage and poor sanitation system in Ward 6

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड 6 में जलनिकासी व बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशानी

Tue, 11 Feb 2025 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Problems due to drainage and poor sanitation system in Ward 6
फोटो नंबर-15अटेली के वार्ड छह में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 में गंदे पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके कारण नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह वार्ड मुख्य बाजार, झंडा चौक से दक्षिणी दिशा में ताजपुर गेट तक बसा हुआ है। इस वार्ड की 1580 आबादी है, जहां 556 मतदाता रहते हैं। इनमें 305 पुरुष व 251 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए एससी कैटेगरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विकास के मामले में यह वार्ड पिछड़ा हुआ है। मुख्य गलियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। साथ में गंदे पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश के समय में मुख्य मार्ग के साथ साथ गलियों में पानी का जमावड़ा बना रहता है। जिससे यहां के नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नपा प्रशासन की ओर से एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसकी हालात भी सफाई व्यवस्था के अभाव में दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के लिए एक निजी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड के मतदाता राजनीति में सक्रिय होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। साथ ही मतदान तिथि को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रात के समय गलियों में उजाला करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है, लेकिन व्यवस्था के अभाव में दिन के समय में भी ये जलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स:
यह वार्ड कस्बे के मुख्य बाजार से सटा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। नपा प्रशासन को चाहिए कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखे, ताकि नागरिकों को परेशानी न उठानी पड़े।-सत्यनारायण शर्मा।

बॉक्स:
वार्ड में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियां कूड़े से अटीं हैं। इसके कारण वार्डवासी बेहद परेशान हैं। साफ सफाई से बीमारियों से निजात मिलती है।-अनिल अग्रवाल।
बॉक्स:
यह वार्ड ड्राॅ के बाद एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है, लेकिन इसमें अधिकांश मतदाता महाजन समुदाय से जुड़े हैं। फिर भी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।-दर्शन कौशिक।

बॉक्स:
वार्ड में नपा प्रशासन की ओर से एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है लेकिन सफाई व्यवस्था के अभाव में उसकी हालत भी दयनीय बनी हुई है। जिसके कारण नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
लोकेश विक्की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed