फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Private bus operators remain on strike, passengers face trouble

Mahendragarh-Narnaul News: निजी बस संचालक रहे हड़ताल पर, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Private bus operators remain on strike, passengers face trouble
महेंद्रगढ़। सरकार के फैसले के खिलाफ निजी बस संचालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। सरकारी बसों की पहले से ही कमी है। इसको लेकर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 5 हजार से अधिक यात्री बसों में सफर कर रहे है। निजी बसों की हड़ताल के कारण हरियाणा रोडवेज की बसों में अनेक यात्री खिड़की पर लट कर जा रहे है। रोडवेज की बसों के अभाव में बस स्टैंड पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

निजी बस चालकों के प्रधान धाेलू निंबी ने बताया कि सरकार ने एक कानून पास किया है। इसमें निजी रोडवेज चालक से सड़क हादसा हो जाता है तो उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो निजी बस चालक को 10 वर्ष की कैद व 7 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। इसी को लेकर बस स्टैंड परिसर में निजी बस चालक ने हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो इस कानून को वापस ले नहीं तो आने वाले चुनावों में इस खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी को जाने वाली 30 निजी बसे है। निजी बसों की हड़ताल के कारण सोमवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। जब बस स्टैंड रेवाड़ी की हरियाणा रोडवेज बस लगी तब महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निजी बास चालकों व परिचालकों ने सौंपा ज्ञापन
निजी बस संचालकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके सुपरीडेंट सुदेश पुलिया को सौंपा। ज्ञापन में निजी बस चालकों ने बताया कि देश के चालकों के लिए सरकार ने एक नया कानून में किसी चालक से कोई भी हादसा हो जाता है तो कठोर कानून लाया गया है। इस कानून में लाखों रुपये जुर्माना और अनेक वर्ष की सजा का प्रावधान है। उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि इस कानून को निरस्त किया जाए। निजी बस संचालकों ने कहा कि गरीब वर्ग के लाग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए ट्रक, बस व अन्य वाहनों पर चालक का कार्य करते है। अगर यह कानून निरस्त नहीं किया तो सभी चालक अनिश्चित के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निजी चालक व परिचालक रहे हड़ताल पर
इस अवसर पर धोलू प्रधान निंबी, कालू प्रधान, मैनपाल, सतु, मनोज कुमार जापानी, अनिल कुमार, राकेश, राजेंद्र, मनोज कुमार, सूरत सिंह, देवेंद्र सीहा, कर्मवीर, प्रीतम, चंद्रपाल, राजेश, रतन सिंह, मनोज शर्मा, हरीश कुमार, जदीश, धर्मवीर, भीम सिंह, चंचल, टिलू, संदीप कुमार, कालू, उदमीराम खदोड़ा, मुकेश कुमार सहित अनेक निजी बस चालक व परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed